Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह बेस की वार्षिक आम बैठक संपन्न

निजीकरण के विरोध, नई भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

0 13

गिरिडीह। बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल की गिरिडीह बेस इकाई की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को एलआईसी शाखा परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं वरीय शाखा प्रबंधक द्वारा 10 छायादार पौधों के रोपण के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता बेस इकाई के अध्यक्ष संजय शर्मा ने की।

सार्वजनिक बीमा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर

sawad sansar

बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल, संयुक्त सचिव शंकर कुमार एवं कोषाध्यक्ष विजय चौबे समेत संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बेस सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र मित्तल ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए निजीकरण के प्रयासों, नई नियुक्तियों, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संगठन के संघर्ष की जानकारी दी। हेमंत मिश्रा ने संगठनात्मक एकता और सदस्यता मजबूत करने पर जोर दिया।

तीन प्रस्ताव पारित

बैठक में LIC एवं सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के निजीकरण का विरोध, संवर्ग III एवं IV में पर्याप्त नई भर्ती शुरू करने तथा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नई कमेटी का गठन

आगामी वर्ष के लिए संजय शर्मा को अध्यक्ष और धर्म प्रकाश को सचिव चुना गया। वहीं कुमकुम बाला वर्मा एवं उमानाथ झा उपाध्यक्ष, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार एवं राजेश कुमार उपाध्याय संयुक्त सचिव तथा सुनील कुमार वर्मा एवं कुलजीत कुमार रवि संगठनात्मक सचिव बनाए गए। महफूज आलम कोषाध्यक्ष और रोशन कुमार को अंकेक्षक चुने गए।

अंत में राजेश कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में संघ के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.