Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बगोदर के प्रवासी मजदूर की साउथ अफ्रीका में हुई मौत

खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सरकार से की शव मंगवाने की मांग

918

गिरिडीह। रविवार को जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव के रहने वाले 47 वर्षीय प्रेमचंद महतो की मौत साउथ अफ्रीका के मोजांबिक में हो गई। वह मोजांबिक में केईआईसी इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था।

प्रेमचंद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वैसे प्रेमचंद महतो की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी फिलहाल परिजनों को भी नही मिल पाया है। दो बच्चो के पिता प्रेमचंद की मौत से परिजनों को बड़ा झटका लगा है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजन सरकार से प्रेमचन्द के शव का घर मंगवाने की मांग कर रहे है।

ITI

Comments are closed.