Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीवीटीजी समुदायों के सर्वांगीण विकास को लेकर डीसी और डीडीसी ने शुरू किया विशेष अभियान

“जन भागीदारी सप्ताह” के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाएं : डीसी स्वास्थ्य जांच, जनसुनवाई एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविरों से जुड़ेंगे जनजातीय परिवार

0 22

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है।

मौके पर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता है। कहा कि अभियान के दौरान गांव-गांव में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य जांच, शिकायत निवारण, आधारभूत सुविधाओं की जानकारी तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

sawad sansar

बताया कि अभियान के तहत 19 मई से 25 मई तक विभिन्न पीवीटीजी गांवों में Beneficiary Saturation Camps आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन तथा जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 20 मई को Village Immersion Drive– Village Contact Activity के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मयोगी गांवों का भ्रमण कर वहां की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे एवं लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त 21 मई से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं लंबित मामलों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि 24 मई को अभियान की प्रगति रिपोर्ट एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जाएगा, जबकि 25 मई को समाहरणालय सभागार में समीक्षा एवं डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित कर अभियान की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि’ यह अभियान केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.