Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पर्व-त्योहारों को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी तेज

महापौर प्रमिला मेहरा ने पुलिस, ट्रैफिक विभाग व स्टेकहोल्डर्स के साथ की बैठक

0 13

गिरिडीह। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात विभाग और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक हुई।

बैठक में भीड़भाड़ वाले मार्गों, पूजा पंडालों, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और छठ घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया गया।

sawad sansar

महापौर ने कहा कि पर्व के दौरान शहरवासियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और छठ घाटों की तैयारियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में नगर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत निर्मल झुनझुनवाला, अरविंद कुमार, शाहनवाज अंसारी, निर्मल कुमार, रतन गुप्ता, शंभु सिंह और गौरी शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.