Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नाइस पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0 198

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र में संचालित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन को एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वह पिछले छह महीनों से छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहा था और 24 अप्रैल को छात्रा के साथ गलत करने का प्रयास किया। पीड़िता छात्रा घर लौटकर पढ़ाई करने से मना कर दिया। जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पाचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

sawad sansar

मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में प्रिंसिपल के खिलाफ काफी आक्रोश फैल गया। वहीं वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार, कुंदन सिंह राजपूत, वार्ड पांच के पार्षद कृष्णा साव सहित अन्य लोग छात्रा के परिजनों के साथ शनिवार की सुबह पचंबा थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस दौरान पार्षद संजीव कुमार, पार्षद कृष्णा साव ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और कई अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर चुके हैं। कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.