Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार विधानसभा के घोड़थम्बा में भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपाईयों ने एक स्वर बाबूलाल मरांडी को जिताने का लिया संकल्प

771

गिरिडीह। धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चुनाव प्रचार को लेकर घोड्थम्बा में चुनावी कार्यालय खोला गया। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रकाश सेठ ने किया। इस दौरान प्रकाश सेठ ने कहा कि धनवार में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को सिर्फ विधायक बनाना उद्देश्य नही है बल्कि बाबूलाल मरांडी को झारखण्ड प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कहा कि झारखण्ड प्रदेश का विकास डबल इंजन की सरकार से ही संभव है। कहा कि बाबूलाल मरांडी के 28 महीनों में किए गए विकास कार्यों के कार्यकाल को आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने दौहरा नही पाये है। कहा कि बाबूलाल मरांडी ही एक ऐसा नेता हैं जो जनता के सुख दुःख को समझ सकते है और उनके हित में कार्य करते है।

वहीं मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अभिमन्यु शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश साहा, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर यादव, संजय यादव ने एक स्वर में कहा कि बाबूलाल मरांडी को धनवार विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दिलाना है। मौके पर धनवार विधानसभा प्रवासी सुनील कुमार, रविन्द्र सिंह यादव, दशरथ राणा, मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, अभय पांडेय, रंजीत कुमार, रौशन सिंह, पंचानन सिंह, मनोज सिंह, कपिंद्र यादव, महेश स्वर्णकार, रामु यादव, रोहित दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.