Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त आयुष कार्यालय के समग्र विकास को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0 189

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं, सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.