दो दिवसीय 10वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का संपन्न
टाइगर अकादमी की टीम प्रथम, द बैलेंस पाथ एकेडमी दूसरे व सीसीएल डीएवी की टीम तीसरे स्थान पर रही

गिरिडीह। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा श्री श्याम भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शनिवार को फाइनल राउंड के साथ समाप्त हो गई। जिसमे प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए शील्ड और मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार और विशिष्ट अतिथि दिलीप रजक व खेल शिक्षक मिथुन राज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किये।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का उदघाटन बतोर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ,विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी,गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान,भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मोंगिया स्कूल के निदेशक सनी शर्मा और श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह दुआ ने संयुक्त रूप से किया था।


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि आज के समय में ताइक्वांडो सभी बच्चों के लिए बहुत ही महत्पूर्ण है क्योंकि इससे बच्चों में शारीरिक, मानसिक विकास के साथ साथ आत्मरक्षा का गूढ़ भी सीखने को मिलता है।
उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी और जो पदक नहीं जीत पाए उनको और मेहनत करने को कहा तथा ताइक्वांडो खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
वहीं संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 200 खिलाड़ीयो ने भाग लिया और अद्भुत प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे। बताया कि सबसे अधिक 18 स्वर्ण पदक,3 रजत पदक और 1कांस्य पदक जीत कर 136 प्वाइंट ला कर के-टाइगर अकादमी गिरिडीह कि टीम प्रथम स्थान पर रही । जबकि 4 स्वर्ण,7 रजत और 4 कांस्य पदक जीत 53 प्वाइंट के साथ द बैलेंस पाथ एकेडमी दूसरे स्थान पर तथा 6 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीत 44 प्वाइंट के साथ सीसीएल डीएवी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में कोडरमा के राजेंद्र कुमार, झारखंड की सीनियर रेफरी धनबाद की ज्योति कुमारी, धनबाद से ही ओमप्रकाश चौहान, देवघर के अशुतोष राय, गिरिडीह की पूजा कुमारी और नयन भट्टाचार्य ने योगदान दिया। जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में गिरिडीह जिला संघ के अध्यक्ष समीर कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोहर वर्मा, सचिव अमित स्वर्णकार,सह सचिव रोहित कुमार राय ,शशिकांत विश्वकर्मा ,कोषाध्यक्ष, आकाश कुमार स्वर्णकार, कार्यकारी सदस्य राजकुमार साहू एवं सीनियर खिलाड़ी सुजाता कुमारी ,अंजुम आरा,श्वेता कुमारी, आशियाना परवीन,प्रिंस कुमार, उदय कुमार का अहम योगदान रहा।

