Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा सहित विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर महापौर प्रमिला मेहरा ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

पूजा समितियों ने जर्जर सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याआंे से महापौर को कराया अवगत

0 5

गिरिडीह। आगामी दुर्गा पूजा सहित विभिन्न त्योहारों को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो गई है। गुरुवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पचंबा दुर्गा स्थान, बोडो, अलकापुरी, पपरवाटांड़, एकादमी स्थित सुरों-सुंदरी क्लब, स्टेशन रोड, सिहोडीह, सिरसिया समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया।

sawad sansar

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों ने जर्जर सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को महापौर के सामने रखा। जिसे देखते हुए मौके पर ही महापौर प्रमिला मेहरा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान महापौर के साथ उपनगर आयुक्त के अलावे अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.