Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी में युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या, पत्नी के छोड़कर जाने से मानसिक तनाव में था मृतक

मरने से पूर्व मां से मोबाईल पर की थी बात

974

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत चिलगिली गांव में पत्नी के चले जाने से मानसिक तनाव झेल रहे 32 वर्षीय बिनोद ने शनिवार की देर रात को घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी मर्माहत है।

मृतक के भाई पिंटू ने बताया की छह माह पूर्व पत्नी के छोड़ कर चले जाने से बिनोद मानसिक तनाव में रह रहा था। कहा कि पुराने घर सलगाडीह में परिवार के सभी सदस्य थे। इसी बिनोद ने फोन पर मां से बात की ओर बोला की रस्सी बांध रहे है पत्नी भाग गई है ओर फोन काट दिया। इसके बाद तुरंत सलगाडीह गांव से परिवार के लोग जब तक तिसरी चिलगिली पहुंचे तब तक वह कमरे में आत्महत्या कर चुका था। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया।

sawad sansar

बताया जाता है कि मृतक बिनोद एक राशन दुकान में काम करता था। रात करीब 8 बजे दुकान बंद होने के बाद तिसरी के किसी हार्डवेयर दुकान से कपड़ा का टांगना बनाने वाला रस्सी लिया था। बताया जाता है कि बिनोद की शादी बारह वर्ष पूर्व बिहार के चिरैया गांव में हुई थी। 12 वर्ष के बाद भी कोई संतान नही हुई थी जिसके कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। इधर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक ने कहा कि उनके आने के पूर्व का मामला है। थाना के एसआई से मालूम हुई की मृतक बिनोद बरनवाल की पत्नी स्वेच्छा से उसे छोड़कर चली गई थी।

ITI

Comments are closed.