Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत, परिजन धनरोपनी में थे व्यस्त

778

गिरिडीह। ताराताड़ थाना इलाके में मंगलवार की शाम तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार तारा टांड मध्य विद्यालय के पीछे सोहन मंडल के परिजन धनरोपनी कर रहे थे। जबकि सोहन मंडल का नाती बेंगाबाद निवासी नौ वर्षीय अमित मंडल(पिता दशरथ मंडल) एवं पोता नौ वर्षीय आर्यन मंडल (पिता बिरजू मंडल) बगल स्थित जफल आहर में कूद कर नहाने लगा। इसी क्रम में गहरे पानी मे जाने से दोनों डूबने लगे। हो हल्ला होने पर परिजन दौड़े और दोनों को बाहर निकाल कर स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जानाकारी मिलने के बाद मुखिया यशोदा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मो.सत्तार आदि पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया।
बताया जाता है कि अमित मंडल के पिता मुंबई में रहते हैं ओर वह नानी घर आया हुआ था

ITI

Comments are closed.