Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, सिख समाज के लोगों ने की मुलाकात

कई बिन्दूओं पर हुई चर्चा, ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने की कही बात

0 33

गिरिडीह। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ज्योति सिंह मथारू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान नया परिसदन भवन में गिरिडीह के सिख समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात की और गिरिडीह आगमण पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोग के उपाध्यक्ष श्री मथारू ने सिख समाज के लोगों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

उन्होंने सिख समाज के प्रतिनिधियों को मुख्य रूप से गुरुद्वारे में कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का फार्म भरवाने के अलावे ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने की बात कही। मौके पर गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा के अलावे पत्रकार जगजीत सिंह बग्गा, रॉबी चावला, अलंकार सिंह उर्फ रिशी चावला, संदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.