Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद ने शहरी क्षेत्र में चलाया जनसंर्पक अभियान

लोगों से मांगा समर्थन, कहा गिरिडीह की जनता चाह रही है बदलाव

660

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी नवीन आनंद ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में धुंआधार तरीके से जनसंर्पक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर के पंजाबी मुहल्ला, अरगाघाट, हुट्टी बाजार, कुरैशी मुहल्ला सहित आस पास के मुहल्लों में पहुंचे और डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात की और लोगों से जीत को लेकर आर्शीवाद मांगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हे अपनी मूलभुत समस्याओं से अवगत कराया।

sawad sansar

मौके पर कई स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्र में मूलभुत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोग वर्तमान जनप्रतिनिधि को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कहा कि गिरिडीह की जनता परिवर्तन चाह रही है। इसलिए सभी लोग उन्हें समर्थन दें तो उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

ITI

Comments are closed.