Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिले में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव, सरिया में बैंक मैनेजर के बंद को अपराधियों ने बनाया निशाना, करीब पाँच लाख से अधिक जेवरात पर किया हाथ साफ़

0 7

गिरिडीह। जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है । एक बार फिर सरिया में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने एक बैंक प्रबंधक संतोष कांत के घर से करीब 5 लाख से अधिक के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। जेवर चोरी कर फरार हो गए।

चोरी हुए सामान में सोने और चांदी के जेवरों के साथ कई महंगे बर्तन भी शामिल है । घटना के समय घर में कोई भी सदस्य नहीं थे। इसलिय अपराधियों ने घटना को कब अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पाया है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर संतोष कांत चेन्नई में पोस्टेड है। जबकि चोरी की घटना जिस घर में हुआ। उस घर में कोई रहता नहीं है। बैंक मैनेजर संतोष कांत का सरिया में एक ओर घर है। जिसमे पूरा परिवार रहता है। लिहाजा, इसी का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बैंक मैनेजर की मां को घर में हुए चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह को मिलने के बाद मां पुराने घर पहुंची और घटना की जानकारी बेटे को दी। इस दौरान घटना की जानकारी सरिया थाना पुलिस को भी दिया गया। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.