Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को योजनाओं एवं अनुदान संबंधित जानकारी

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बढ़ा सकते है उत्पादन और अपनी आय: डीसी

0 17

गिरिडीह। पचंबा स्थित अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने विधिवत् रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषक मित्र तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, कीट नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गईं। साथ ही कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती पद्धति अपनाने, उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारी किसानों तक समय पर बीज, उर्वरक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके। कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.