Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

0 402

गिरिडीह। सिख समाज के द्वारा पूरे देश में सिखों के प्रथम गुरु और सिख समाज के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम गुरुवार को गिरिडीह के पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे से सिख परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर चौक, जिला परिषद चौक होते हुए टावर चौक से बक्सीडीह रोड पहुंची। जहां संगतों का पुष्पवर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। प्रभात फैरी के दौरान पूरे मार्ग में सिख संगतों ने गुरुबाणी कीर्तन गाया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं द्वारा शब्द-कीर्तन और अरदास संपन्न कर जलपान की सेवा की गई।

sawad sansar

प्रभात फैरी में सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, अमरजीत कौर, गुरविंदर सलूजा और चरणजीत कौर समेत बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.