Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस ने जमुआ में व्यवसायी के घर डकैती करने वाले दो अपराधी को दबोचा, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

अपराधियों के पास से 18 हजार नगद व तीन बाइक जप्त

490

गिरिडीह। हथियार के बल पर शुभम किराना स्टोर के संचालक मनोज साहू के दुकान और घर में लूटपाट करने के आरोप में दो अपराधियों को जमुआ थाना पुलिस दबोचने में सफल रही। हालांकि डकैती कांड में शामिल अन्य अपराधी अब भी फ़रार हैं। इधर गुरुवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया की गिरफ्तार अपराधी गंगाधर पासवान बिहार के जमुई के सिमुल्तल्ला थाना इलाके के लाहबान गांव का रहने वाला है, जबकि उसका साथी निक्कू पासवान जमुई के चन्द्रमण्डी छोटकी ठाडी का रहने वाला है। बताया कि दोनों के पास से मनोज साहू के घर से लूटे गए नगद सहित आठ लाख के जेवरात में सिर्फ 18 हजार नगद और जेवर वजन करने वाला तराजू व बटखारा समेत तीन बाइक और एक लोहे का रड बरामद किया गया है। इस दौरान एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपने साथियो के साथ मिलकर जमुआ रेलवे स्टेशन के समीप शुभम किराना स्टोर के मालिक मनोज साहू के दूकान और घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधी गंगाधर पासवान के खिलाफ जमुई के अलग-अलग थानो में डकैती के मामले दर्ज है।

ITI

Comments are closed.