Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में जमीन माफियाओं के हौंसले बुलंद, सुंदरतांड में वृद्धा की हत्या

सुबह अपने पैतृक जमीन पर करवा रहे बाउंड्रीवाल को माफियाओं ने रोका, तो शाम को घर पर हमला कर वृद्धा की कर दी हत्या

0 11

गिरिडीह। गिरिडीह में जमीन माफियाओ का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के कारण जमीन माफियाओं के हौंसले पूरी तरह से बुलंद है। जिसके परिणाम स्वरूप आए दिन जमीन पर कब्जा करने को लेकर लाठी डंडे के साथ ही गोली मारकर किसी की जान लेना आम बात होती जा रही है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में देखने को मिला। जहां जमीन पर बाउंड्रीवाल के दौरान उलझे दो पक्ष के लोगों पचंबा थाना पुलिस ने शाम तक थाने आकर मामले को रखने का निर्देश दिया। वहीं शाम होने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान जमीन माफियाओं ने 80 वर्षीय महिला पोथवा देवी की पिटाई कर उनकी हत्या कर दी।

एक पक्ष के अनूप महतो सहित अन्य परिजनों ने कहा कि पचम्बा थाना क्षेत्र के सुन्दरतांड में उनकी खतियानी जमीन है जिस प वे लोग सुबह बाउंड्रीवाल का काम करा रहे थे जिसे अपना बताते हुए कुछ लोगों ने काम बंद करवा दिया और मामला थाना पहुंचा जहां पर शाम को मामले के समाधान की बात पर दोनों पक्ष तैयार हुए थे इसी बीच समय का फायदा उठाते हुए जमीन माफिया किशुन यादव, बासदेब यादव, मितान यादव, समेत अन्य लोगों ने उनके घर में घुस कर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अनूप महतो की पत्नी की हत्या भी कर दिया।

sawad sansar

मृतका के परिवार की महिलाओं के अनुसार सारे आरोपी सुबह से ही गांव के उनके पैतृक जमीन पर कर रहे घेराबंदी के काम को जबरन बंद करवा दिया। उस समय जब पुलिस को सूचना दी गई, तो पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुला कर मामले को सुलझाने की बात कही थी जिसके देर शाम सारे आरोपी घर घुस कर उनके ऊपर हमला के दिया और अनूप महतो की वृद्धा पत्नी पोथवा देवी की पीट पीट कर हत्या कर दी।

इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कहा है कि मौत का कारण अभी अस्पष्ट नहीं है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को का पता चल पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.