Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में गणेश महोत्सव की धूम, भगवान गणेश के दर्शन को उमड़ रही है भक्तों की भीड़

दूसरे दिन भक्तों ने किया हवन, दी पूर्णाहुति, बुधवार को होगा प्रतिमा विसर्जन

0 6

गिरिडीह। महाराष्ट्र की तर्ज पर गिरिडीह में भी गणेश महोत्सव की धूम है। एक ओर जहां विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे है, वहीं भगवान गणेश के दर्शन के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर शहर के टॉवर चौक स्थित श्री शिव महावीर मंदिर में श्रीश्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति के द्वारा स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ के द्वारा केदारनाथ के स्वरूप में बनाए गए भव्य पंडाल के अलावे बोड़ो, पचंबा, बक्सीडीह रोड, आजाद नगर, बीबीसी रोड, आईसीआर रोड, धोबिया गली, बरगंडा सहित अन्य स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित किए गए भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।

sawad sansar

महोत्सव के दूसरे दिन केन्द्रीय पूजा समिति के अलावे अन्य पंडालों में श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद हवन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने शामिल होकर हवन किया और पूर्णाहुति दी। इस क्रम में आरती के साथ ही भगवान गणेश को भोग भी लगाया गया। पूजा में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना की।

केन्द्रीय पूजा समिति के मुख्य संरक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि बुधवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन बरवाडीह स्थित मानसरोवर में की जायेगी। इस दौरान गणपति की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाले बैंड पार्टी में भक्तों के मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.