Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर

दो छात्र हुए गंभीर रूप से घायल, रेफर

0 69

गिरिडीह। गुरुवार की सुबह गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परसाटांड़ के समीप गुरुवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों छात्रों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8 बजे सुंदरटांड़ निवासी किशोरी राणा तथा रजपुरा निवासी एक छात्र, जो मोहन दास का नाती बताया जा रहा है, बाइक से राजपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परसाटांड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

sawad sansar

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

इधर, गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने, नियमित पुलिस गश्त और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.