गिरिडीह कॉलेज में अखिल झारखंड छात्र संघ ने कि सांकेतिक तालाबंदी, उच्चस्तरीय जांच की मांग पूरी नहीं होने पर पूर्ण तालाबंदी की दी चेतावनी

गिरिडीह। अखिल झारखंड छात्र संघ द्वारा सोमवार को गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से तालाबंदी कार्यक्रम किया गया। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एवँ कॉलेज के प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, तालाबंदी कार्यक्रम को कम समय में ही समाप्त कर दिया।
अखिल झारखंड छात्र संघ द्वारा कॉलेज प्रशासन को 25 एवं 26 सितंबर तक कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने का समय दिया गया है। यदि 26 सितंबर तक जांच प्रारंभ नहीं की जाती है अथवा जांच की कार्रवाई से संगठन एवं विद्यार्थी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो संगठन द्वारा 27 एवं 28 सितंबर को गिरिडीह कॉलेज में पुनः तालाबंदी की जाएगी।


संगठन का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों के हित एवं कॉलेज में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिए उठाया जा रहा है । कहा कि वह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों की समस्याओं तथा कॉलेज में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा। संगठन ने संबंधित प्रशासन एवं विश्वविद्यालय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा विद्यार्थियों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
तालाबंदी कार्यक्रम में अखिल झारखंड छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव, जिला महासचिव नमन यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदन मंडल, सतीश यादव, संजीत यादव एवं प्रिंस चौरसिया, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी एवं करण यादव, जिला सहसचिव सागर तिवारी, मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, मीडिया सह प्रभारी नौशाद अंसारी सहित मुन्ना राय, ऋषि शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजा बाबू, सचिन मंडल एवं अन्य छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

