Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने किया रोड जाम

0 572

गिरिडीह। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गांडेय-मधुपुर मुख्य मार्ग सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घयल हो गया। मृतक 40 वर्षीय बिनोद सिंह नारायणपुर थाना इलाके का रहने वाला था। घटना के बाबत बताया जाता है कि बिनोद सिंह बाइक से कही जा रहा था तभी विपरित दिशा से आ रहे मालवाहक वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही बिनोद की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम गोस हुसैमी पुलिस जवानो के साथ मौके पर पहुचंे और मालवाहक वाहन को कब्जे में ले लिया। साथ ही लोगो को समझा कर शांत किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.