Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गर्मी के मद्देनजर पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहर की सरकार गंभीर

महापौर और उपमहापौर ने खंडोली व चेताडीह स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0 54

गिरिडीह। गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहर की सरकार गंभीर दिख रही है। शहर में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को देखते हुए सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के साथ ही उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिए जा रहे है। इसी क्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार व झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह मंगलवार को नगर निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, मंजुर आलम सहित अन्य अधिकारियों के साथ खंडोली स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और चेताडीह स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और पेयजलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

sawad sansar

इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा व उपमहापौर सुमित कुमार ने दोनों ही प्लांट में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजलापूर्ति व्यवस्था को दुरूस्त करने, खराब पड़े मोटर को रिपेयर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्लांट में काम करने वाले कर्मियों से भी जानकारी ली। मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा व उपमहापौर सुमित कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता को मूलभुत समस्याओं से निजात दिलाना है। कहा कि भीषण गर्मी पड़ने वाली है जिसे देखते हुए पेयजलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण कर उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। ताकि गिरिडीह की जनता को भीषण गर्मी में भी साफ और स्वच्छ तरीके से पेयजलापूर्ति हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.