Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाई स्कूल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ शुरू होगा घर घर पेड़ लगाओं अभियान

अभियान को सफल बनाने को लेकर उसरी बचाओं अभियान के कोर कमिटी की हुई बैठक बरसात में एक लाख पेड़ लगाने का जिला प्रशासन ने रखा है लक्ष्य

876

गिरिडीह। जिला प्रशासन व उसरी बचाव अभियान की संयुक्त अगुवाई में 14 जून से घर-घर पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत की जायेगी। अभियान के माध्यम से घर घर पेड़ लगाने के लिए शुक्रवार को झंडा मैदान में लोगों के सैकड़ों पेड़ का वितरण किया जायेगा। उक्त जानकारी माले नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने गुरुवार को उसरी बचाओ अभियान के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर नए परिसदन भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। बैठक में राजेश सिन्हा के अलावे सूरज नयन, बबलू शानू, निशांत भास्कर, इरफान आलम, अभिषेक वर्मा, प्रीति भास्कर के अलावा प्रदोष कुमार शामिल थे। बताया कि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा की अनुवाई में जिला प्रशासन द्वारा बरसात शुरू होते ही लगभग एक लाख पेड़ गिरिडीह में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कहा कि शुक्रवार को स्थानीय हाई स्कूल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ अभियान की शरूआत की जायेगी। कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, सदर विधाय सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी के अलावे कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कहा कि इस ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। उसरी बचाव अभियान के तमाम कोर कमिटी सदस्य सभी सामाजिक संस्था से संपर्क कर उनके अधिकारियों से मिलकर अभियान के बारे में बताएंगे और घर घर पेड़ लगाव अभियान में हिस्सेदारी कैसे बढ़े इस पर बात करेंगे। कहा कि स्कूल कॉलेज को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

ITI

Comments are closed.