Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कोडरमा विधायक नीरा यादव पहुंची गिरिडीह, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर विपक्ष पर बरसी

कहा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को पारित नहीं होने देना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय

0 41

गिरिडीह। कोडरमा विधायक नीरा यादव ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़े “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को पारित नहीं होने देना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। विधायक नीरा यादव बुधवार को गिरिडीह पहुंची थी और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद परिसदन भवन में प्रेसवार्ता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का रास्ता खुलता, जिससे गांव-गांव और कस्बों से लेकर संसद तक महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होती।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में बिल का विरोध करने के बाद उसका जश्न मनाना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखना चाहती है, जबकि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

sawad sansar

प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी भरत यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो0 बिनीता कुमारी, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, देवराज, महामंत्री संदीप दंगाइच, सिकंदर हेंब्रम, कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, महिला नेत्री संजू देवी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.