Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस के साथ झामुमो ने भी आदिवासियों को ठगा: चंपाई सोरेन

बेंगाबाद में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मुनिया देवी के पक्ष में मांगा वोट

375

गिरिडीह। बेंगाबाद स्थित पेसराटांड़ खेल मैदान में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के पक्ष मैं एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कोल्हान के टाईगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के पक्ष मतदान करने की अपील की।

sawad sansar

सभा को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहां कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया है। कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो बीजेपी को सत्ता में लाना होगा। कहा कि आदिवासियों के साथ कांग्रेस ने तो अन्याय किया ही था, सत्ता में आने के बाद झामुमो ने भी वही काम किया है। कहा कि पूरे झारखंड में आदिवासियों के जमीन को लूटा गया है। उन्होंने लोगों से गांडेय से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का किया अहवान किया।

Comments are closed.