कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बेला प्रसाद व भुपेन्द्र मरावी पहुंचे दिवंगत सुदिव्य कुमार के आवास, दी श्रद्धांजली
परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, कहा सुदिव्य कुमार का यूं जाना राजनीतिक जगत और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

गिरिडीह। कांग्रेस की कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह महाराष्ट्रा के प्रभारी बेला प्रसाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भुपेन्द्र मरावी सोमवार को गिरिडीह पहुंचे और झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पहले दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में सहभागी बनने की बात कही। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



मौके पर उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और दुखद है। उनके निधन होने से केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी, राजनीतिक जगत और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, मदन विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी नेताओं के अलावे झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, टुन्ना सिंह, दिलीप रजक सहित झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

