Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कबरीबाद कोयला खदान के पास हुए मौत और पथराव मामले को लेकर तीसरा केस दर्ज

एक यूट्यूबर समेत आठ नामजद सहित ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

0 22

गिरिडीह। सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद सीपी साइडिंग में हुए दिलीप दास की मौत और घटना को लेकर हुए बवाल के बाद अब तक मुफ्फसिल थाना में तीन केस दर्ज हो चुके हैं। मामले में शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह के आवदेन पर आठ नामजद सहित समेत 250 अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

मुफ्फसिल थाना पुलिस को दो दिन लग गए माहौल खराब करने वाले और पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने में। कैमरे फुटेज के आधार पर एक एक नामजद आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है

sawad sansar

इधर थाना को दिए आवेदन में कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह ने जिन असमाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसमें बबलू दास, डब्लू दास, टिंकू दास, प्रदीप दास, यूट्यूबर निशु मंडल, संजय मंडल, सौरभ कुमार, राकेश समेत करीब 250 अज्ञात आरोपी शामिल है। आवेदन के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 112/26 में गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मुफ्फसिल थाना को दिए आवेदन में कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा इन आरोपियों ने मृतक दिलीप दास का शव सदर अस्पताल से बगैर पोस्टमार्टम कराए ही लेकर चले गए और शव को सीधा लेकर गिरिडीह सीसीएल के कबरीबाद कोयला खदान पहुंच गए। जहां पुलिस ने जब इन आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो शव के साथ इन असामाजिक तत्वों की भीड़ पुलिस से भी उलझी। इस दौरान मृतक दिलीप दास के पार्थिव शव के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया गया, जो कही से उचित नहीं है। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो यूट्यूबर और जनता जागरूक संघ के सारे सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए माहौल खराब किया और पुलिस पर पथराव भी किया गया। जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी भी हुए। इधर केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.