Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसआईआर को लेकर सदर एसडीओ ने की सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

0 37

गिरिडीह। सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद ने बुधवार को अपने कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार सदर एसडीओ के समक्ष रखे। वहीं प्रशासन की ओर से भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं तथा सभी दलों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन एवं राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय और सतत संवाद आवश्यक है।

sawad sansar

बैठक में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व अभियंता विनय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, आजसू नेता वीरेंद्र राम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.