Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने नहीं ली ट्रॉफी

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने नहीं पहुंचीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत बना चैंपियन

0 9

नव बिहान डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि, खिताबी जीत के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद थे। वह पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम को प्रदान की जानी थी, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंच पर जाकर ट्रॉफी स्वीकार नहीं की।

sawad sansar

मैच में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर जमकर जश्न मनाती नजर आईं। टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह शुरू हुआ। समारोह में अंपायरों को मोमेंटो तथा उपविजेता श्रीलंका की खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया।

हालांकि, भारतीय कप्तान के ट्रॉफी लेने के लिए नहीं पहुंचने के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और प्रजेंटेशन समारोह समाप्त कर दिया गया।

हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी और ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने के फैसले ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी। हालांकि, इस संबंध में भारतीय टीम या कप्तान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भारत की यह जीत मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह के कारण भी सुर्खियों में रही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.