Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, धनवार- खोरी महुआ मुख्य मार्ग में बस और कार की टक्कर

कार सवार एक महिला सहित दो की मौत, पांच घायल शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार सभी लोग

0 144

गिरिडीह। जिले के खोरी महुआ धनवार मुख्य मार्ग स्थित लाल बाजार के पास गुरुवार की सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार के पास सुबह करीब 5 बजे एक सवारी बस और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि कार देवघर से बिरनी की तरफ आ रही थी। लाल बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.