Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओ का लिया जायजा

0 220

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच करते हुए ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

sawad sansar

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भाजपा, एनपीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.