Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ बेंगाबाद पुलिस ने मोतीलेदा बालू घाट पर की कार्रवाई

भागने के क्रम में ट्रैक्टर पलटा, बाल बाल बचा चालक

0 109

गिरिडीह। अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ गुरुवार को मोतीलेदा बालू घाट पर बड़ी कार्रवाई की गई। अंचल अधिकारी सफी आलम के नेतृत्व में बालूघाट पर जब छापेमारी की गई तो बालू लोड हो रहे ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया। सभी ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इसी क्रम में बालू लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। थाना जाने के क्रम में चालक ने ट्रैक्टर को लेकर भागने का प्रयास किया और आगे जाकर पलटी मार दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक बाल बाल बच गया।

 

जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद सीओ मोटीलेदा बालू घाट पर गुरवार को अचानक धमक गए। उन्हें देखकर बलि उठाव कर रहे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीओ ने जब्त ट्रैक्टर पर एक चौकीदार को बैठाकर थाना तक भेजने का निर्देश दिया। इसी बीच ट्रैक्टर का चालक अचानक तेज रफ्तार में वाहन भगाने लगा। भागते समय तेलोनारी गांव के निकट चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के बावजूद चालक तथा ट्रैक्टर पर बैठे चौकीदार बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

 

sawad sansar

मौके पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने कहा कि छळज् लागू होने के बाद किसी भी हालत में बालू उठाव नहीं करने दिया जाएगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.