Zest Fashion Show का अगला पड़ाव गिरिडीह 27 जून को गिरिडीह के द फ्यूजन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में होगा ऑडिशन

गिरिडीह। महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रहा जेस्ट फैशन शो का जल्द ही गिरिडीह और देवघर में आयोजन होने जा रहा है। अब तक धनबाद में लगभग 250 एवं रांची में 70 प्रतिभागी इस शो से जुड़ चुके हैं।
वहीं 27 जून को अगला ऑडिशन गिरिडीह के द फ्यूजन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में होने जा रहा है। वहीं 28 जून को देवघर के द डांस जोन एंड फिल्म प्रोडक्शन के कैंपस में आयोजित किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बंगाल के दुर्गापुर और आसनसोल से भी प्रतिभागी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा और सभी प्रतिभागी अगस्त माह में धनबाद में होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बताया कि जेस्ट फैशन शो बच्चों और महिलाओं में आत्मविश्वास भरकर व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

