ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त: केंद्रीय मंत्री


गिरिडीह। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के मौके पर भाजपा के द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह में भाजपा के द्वारा स्थानीय झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साव, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, विभाकर पाण्डेय, कामेश्वर पासवान, दिलीप वर्मा, विनय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा देवी, शालिनी वैशाखियार सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए और शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बड़ा चौक पहुंचे और तिरंगा यात्रा का समापन किया।
मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि ऑपरेश सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवाद और पाक सेनाओं पर जो प्रहार किया है वो कबीले तारीफ है। इसके लिए भारत के लोग तीनों सेना को नमन करती हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं ने जिस तरह से देशी मिसाइल और हथियारों का उपयोग किया है उससे ये स्पष्ट होता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह सख्त है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेनाओं का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया ऐसा निर्णय है जिसमें भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। इसमें सेना पूरी तरह सफल हुई, जिसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादी के शवों को सलामी देने गए थे उनके चेहरे बेनकाब हुए जो यह सिद्ध करता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देता है
तिरंगा यात्रा में संदीप डांगयाच, मुकेश जलान, अजय रंजन, रंजन सिन्हा, संजीत सिंह, हरबिंदर सिंह बग्गा, रंजीत राय, जय शंकर सिन्हा, पियूष सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कुमार सौरव, हब्लू गुप्ता, विक्की गुप्ता, अमित तरवे सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

Comments are closed.