Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

MY Bharat Youth Volunteers के चयन हेतु भाजयुमो प्रदेश सचिव संजीव कुमार को मिली जिम्मेवारी

0 70

गिरिडीह। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports, Govt. of India) द्वारा MY Bharat Youth Volunteers के चयन हेतु जिला चयन समिति के सदस्य के रूप में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार मनोनीत किए गए हैं।

संजीव को यह दायित्व मिलने के बाद जहां एक और बधाईयों का तांता लगा हुआ है। वहीं संजीव कुमार का कहना है कि इस जिम्मेदारी को प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। यह मनोनयन युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री , झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी जिला कमिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।कहा कि यह दायित्व सर्द उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षमता निर्माण की दिशा में कार्य करने का संकल्प भी है।

sawad sansar

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और युवाओं को अवसर, मार्गदर्शन एवं प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का यह अवसर पाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ

Leave A Reply

Your email address will not be published.