MMDR संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस जिला कमिटी ने की बैठक
जिला से लेकर प्रखंड के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने का किया अहवान

गिरिडीह। केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में राजभवन के समक्ष आगामी 7 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को बैठक की। बैठक से पहले शिक्षक दिवस क़े अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अगुवाई में हुई बैठक में सात सितंबर को आहुत धरना प्रदर्शन में प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल होने का अहवान किया गया। राजभवन के समक्ष आहूत महा-धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून के जरिए केंद्र सरकार खनिज संपदा और जमीन पर उपकर तथा कर लगाने के राज्यों के अधिकार को सीमित कर रही है। कहा कि नये संसोधन बिल से झारखंड के राजस्व को हर साल हजारों करोड़ रुपये तक की भारी आर्थिक क्षति हो सकती है, जिसका असर यहां की कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस संशोधन विधेयक को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को ओर तेज करते हुए सड़क से लेकर सदन तक विरोध जताया जाएगा।



इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर में चोरी की उनकी गिरफ्तारी हो और उनको सजा मिले। क्योंकि यह सिर्फ चोरी का नहीं बल्कि आस्था का मामला है, जो इस देश के 100 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है।
बैठक में अशोक कुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद अली खान, विमल सिंह, मोहम्मद इम्तियाज, धनंजय गोस्वामी, महेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोतीलाल शास्त्री, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद निजाम अंसारी, बिलाल अहमद हुसैनी, मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद सरफराज अंसारी, सुलेमान अख्तर, कपिल देव राय, रोनित कुमार वर्मा, इतवारी वर्मा, रामदेव चौधरी, सुदामा राम, रणधीर कुमार चौधरी, मोहम्मद मंजूर अंसारी, दिलावर अंसारी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

