Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पर हुआ हमला

803

झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पर हमला हुआ। शनिवार,11 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की और तोड़फोड़ की। कंप्यूटर समेत कई सामान भी चोरी कर ले गए। विधायक ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय पर शनिवार सुबह लगभग 7 बजे यह हमला हुआ था । विधायक ने झरिया पुलिस को लिखित शिकायत दी है और CCTV फुटेज भी सौंपा है।

sawad sansar

रागिनी सिंह ने दावा किया है कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक शशि सिंह और नवीन सिंह हैं। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि उनके कार्यालय पर हमला करने वालों में से एक शशि सिंह है, जो पिछले 14 वर्षों से कानून की नजर में फरार है।दूसरा युवक नवीन सिंह है। रागिनी सिंह ने पूरे मामले को लेकर झरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

ITI

Comments are closed.