ई रिक्शा चालक ने14 वर्षीय स्कूली छात्रा का किया रेप, गला घोट कर मार डाला


कोलकाता से सटे न्यू टाउन में हैवानियत वाली घटना हुई है। जहां 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ ऐसी दरिन्दगी हुई, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिये हैं। ई-रिक्शा चालक ने 14 साल की लड़की का रेप किया और उसके गले की हड्डी तोड़कर मार दिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की है। जहां पुलिस को न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ रेप किया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला को पाया कि लड़की को सौमित्र रॉय नामक एक ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा में बैठाकर ले गया था। पुलिस ने जब इस ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की ई-रिक्शा चालक ने बताया कि उसने लड़की को बिठाया और करीब 3 घंटे ई-रिक्शा में घुमाया। उसके बाद बच्ची को जंगल में ले गया। सबसे पहले लड़की का गला एक रस्सी और स्प्रिंग से घोंटकर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने उस लड़की के शव के साथ रेप किया।

Comments are closed.