Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी ग्रेटर का तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

180 लोगों के स्वास्थ्य की की गई जांच

0 11

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा शहर के करबला रोड स्थित श्री साईं परमेश्वर हॉस्पिटल में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। जिसमें लगभग 180 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं शिविर में शहर के 3 डॉक्टरों का सहयोग मिला। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी वंदना, सर्जन डॉ रवि कांत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, सचिव अनिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, संतोष बरनवाल, डॉ रवि कांत, विकास सिन्हा आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.