Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वाटर फॉल में मिला पाँच दिनों से लापता शुभम का शव हत्या या आत्महत्या स्पष्ट नहीं

शुभम के ग़ायब होने के बाद से पुलिस लगातार चला रही थी सर्च ऑपरेशन

0 52

गिरिडीह। पिछले पाँच दिनों से लापता शुभम का शव शनिवार को गिरिडीह धनबाद रोड स्थित उसरी फॉल के ऊपरी हिस्से में मिलने से सनसनी फैल गई है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और शैलेंद्र सिन्हा ने सर्च ऑपरेशन के दौरान लापता शुभम के शव को बरामद किया है। स्थानीय मछुआरों द्वारा शव को वाटर फॉल से निकालने में सहयोग किया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि शुभम की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विदित हो कि भोरंडीहा के रहने वाले शुभम साहू पिछले पाँच दिनों से लापता था, और उसे लेकर कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। शुभम के गायब होने के दूसरे दिन ही उसकी बाइक उसरी फॉल के जंगल इलाके से बरामद किया गया था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.