Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बोड़ों में आरंभ फिटनेस जिम का हुआ भव्य उद्घाटन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, दी शुभकामनायें

0 11

गिरिडीह। शहर के बोड़ो में सोमवार को आरंभ फिटनेस जिम का भव्य रूप से शुभारंभ किया गया। जिम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधिवत् रूप से किया। इस दौरान उन्होंने जिम संचालकों को शुभकामनाएं दीं और युवाओं के बीच फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

मौके पर जिम संचालक कुंदन सिंह ने बताया कि आरंभ फिटनेस जिम में आधुनिक सुविधाओं से लैस कई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जिम में कार्डियो से संबंधित मशीनें भी हैं, जिन्हें ऑपरेट करना आसान है। उन्होंने बताया कि जिम में नामांकन कराने वाले लोगों को शुरुआती दौर में विशेष छूट भी दी जा रही है।

sawad sansar

उद्घाटन समारोह में जिम संचालक कुंदन सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, महादेव दुबे, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव गुड्डू, दिनेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.