गिरिडीह कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर अभविप नेताओं का भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, बिगड़ी तबीयत
मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपाई, आंदोलन को दिया समर्थन

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं का भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहा । हालांकि सोमवार को दोनों छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की स्वास्थ्य की जांच की।
इधर मामले की जानकारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मनोज साहू, प्रशांत प्रकाश समेत कई भाजपाई धरनास्थल पहुंचे और धरना पर बैठे छात्रों से मुलाकात की ।


इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं की प्रमुख मांगों में कॉलेज के प्राचार्य को पद से हटाना, कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और कॉलेज में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विदित हो कि गिरिडीह कॉलेज में हुए वित्तीय अनियमितता को लेकर अभाविप द्वारा जारी आंदोलन के दौरान जिला संयोजक नीरज चौधरी और SFS सह संयोजक अनीश रॉय कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि गिरिडीह कॉलेज में वित्तीय मामलों में हुई अनियमितता मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

