जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
गुरुजी के सपनों का झारखंड निर्माण करने के लिए चिंतित रहते थे मंत्री सुदिव्य कुमार: सतीश केडिया

गिरिडीह।जिला कांग्रेस कार्यालय में राज्य के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफ़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा की झारखंड में राजनीतिक क्षितिज पर एक चमकता हुआ सितारा खो दिया। कहा कि सुदिव्य कुमार एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। वे गुरुजी के सपनों के झारखंड का निर्माण किस तरह से हो उसके लिए हमेशा चिंतित रहते थे। कहा की उनका अचानक से ऐसे जाना सिर्फ गिरिडीह की नहीं पूरे राज्य की छती है। कहाँ कि मेरे व्यक्तिगत जीवन में मैंने अपना पिता समान बड़ा भाई खोया है जिसकी भरपाई करना असंभव है।


सभा के दौरान अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अली, खान मोहम्मद, शमीम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें। वहीं सभा में नरेश वर्मा, अजय सिंहा नागेश्वर मंडल, मनीर, महेश भगत, निजामुद्दीन, गुलाम सरवर, सरफराज अंसारी, सोहेल, बेलाल हुसैनी, नदीम अख्तर, इतवारी वर्मा, एहसान, संतोष वर्मा, दिनेश पप्पू, चाँद राशिद, सिकंदर, शबीर खान, अवैश अहमद, मोतीलाल शास्त्री, तौशिफ, मोनु, अल्ताफ, अफसर, चाँद, शहज़ाद, अफताब, शहज़ादा, ऐनुल कपिल देव राय पप्पू पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

