Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुत्र श्रेयश ने बराकर नदी में किया सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का विसर्जन

भावुक माहौल में दी अंतिम विदाई, नम आंखों से लोगों ने किया नमन

0 9

गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार को बराकर नदी में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। उनके पुत्र श्रेयश ने परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच पिता की अस्थियों को बराकर नदी में प्रवाहित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान नदी तट पर माहौल बेहद गमगीन रहा।

अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, करीबी सहयोगियों और शुभचिंतकों की मौजूदगी रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रेयश ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। पिता की स्मृतियों को याद करते हुए वे कई बार भावुक हो उठे, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

sawad sansar

गौरतलब है कि सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी थी।

सोमवार को अस्थि विसर्जन के साथ उनके अंतिम संस्कार की धार्मिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण भी पूरा हुआ। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में गहरा शोक है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.