Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

द रंग ने किया अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने किया एक से बढ़कर एक नृत्य व नाटक की प्रस्तुती

0 4

गिरिडीह। शहर के सवेरा सिनेमा हॉल में रफ्तार मीडिया व द रंग नामक नाट्य संस्था के द्वारा तीन दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका भव्य शुभारंभ शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल कुमार बर्मन और द रंग के कार्यकारी अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

sawad sansar

प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों द्वारा नृत्य व नाटक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई। प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर समेत 15 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए है।

प्रतियोगिता के पहले दिन अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 से अधिक कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित कर लिया। वहीं कई राज्यों की टीमों ने एक से बढ़कर एक नाटकों का मंचन किया।

4 से 6 सितंबर तक चलने वाली अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में द रंग के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष श्रुति सिन्हा, सचिव पुरुषोत्तम कुमार समेत द रंग की पूरी टीम सराहनीय योगदान दे रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.