Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छात्रों के आवाज को बलपूर्वक दबाने के बजाय संवाद से समाधान करें सरकार: राजकुमार राज

रांची में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की घटना को रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

0 9

गिरिडीह। जेपीएससी और जेएसएससी में कथित घोटाले के विरोध में रांची में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज घटना की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना हर नागरिक और विशेषकर छात्रों का अधिकार है। ऐसे में छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए उनके आवाज को दबाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी राज्य की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य होते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्तियों और परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि छात्रों के मन में किसी परीक्षा या नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर असंतोष है, तो सरकार को उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकर उनकी शंकाओं का समाधान करना चाहिए। कहा कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का दायित्व है, लेकिन लाठीचार्ज किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और यदि किसी छात्र को चोट लगी है तो उसके उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।

sawad sansar

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राज ने कहा कि सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ विचार करना चाहिए। कहा कि छात्र आंदोलन को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय इसे युवाओं की चिंता और उनके भविष्य से जोड़कर देखना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.