Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अनंत चतुर्दशी के मौके पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, दशलक्षण पर्युषण पर्व का हुआ समापन

0 4

गिरिडीह। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार को जैन समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । साथ ही शहर के बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर में चल रहे दसलक्षण पर्यूषण पर्व का समापन भी किया गया। शुक्रवार को जैन मंदिर से निकले अनंत चतुर्दशी की भव्य शोभा यात्रा में काफ़ी संख्या में जैन समाज की युवा, महिलाएँ और युवतियाँ शामिल हुई । वही चांदी की पालकी में युवाओं की टोली गेरूआ वस्त्र धारण कर भगवान वासुपूज्य श्रीजी के अष्टधातु की मूर्ति लिए शहर भ्रमण किए। इस दौरान कई स्थानों पर भगवान श्रीजी की आरती भी की गई। शोभा यात्रा में शामिल महिलायें और युवतियाँ मंगल गान करते हुए चल रही थी। जैन मंदिर से निकल कर अनंत चतुर्दशी की शोभा यात्रा शहर के कई हिस्सों से गुजरते हुए पहले छोटा जैन मंदिर और उसके बाद दिगंबर जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां शांतिधारा का पाठ भी किया गया ।

मौके पर मौजूद जैन समाज के मंत्री विजय सेट्टी ने कहा कि आज अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त है और आज के दिन ही जैन समाज का दसलक्षण पर्यूषण पर्व का समापन भी होता है। जो जैन समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दस दिनों में उत्तम क्षमा, उतम सोच समेत अन्य विधान पूरे किए जाते हैं।

sawad sansar

शोभा यात्रा में अशोक जैन, रमेश जैन, अविनाश सेठी, अजीत सेठी, अजय जैन, अरिहंत जैन, आलोक जैन, अंकित जैन, धीरज जैन, विनीता जैन, श्रेया जैन, प्रदीप जैन समेत काफ़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.