Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बस स्टैंड के समीप शिबू सोरेन चौक का हुआ उद्घाटन

मंत्री सुदिव्य कुमार ने रखी आधारशिला, मंच पर हुए भावुक, कहा गुरुजी हमलोगों के बीच नही है-अब भी दिल मानने को तैयार नहीं

0 105

गिरिडीह :  पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर शहर के बस स्टैंड के समीप शिबू सोरेन चौक का विधिवत उद्घाटन हुआ। मौके पर सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुजी के चित्र का अनावरण कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने भावुक होते हुए गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले आज के ही दिन गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि गुरुजी एक चुम्बकीय व्यक्तित्व थे, जिसके कंधे पर हाथ रखा उसे निखार दिया। वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने आंदोलनों की एक लंबी श्रृंखला चलाई, पर कभी अहिंसा का दामन कभी नही छोड़ा। उन्होंने कभी भी हिंसा का सहारा नही लिया। मंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने एक लंबा समय दिशोम गुरुजी के साथ गुजारा है। उनका कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत लगाव रहा है। आज उनके नहीं रहने की कमी हमेशा खलती है। अब भी दिल मानने को तैयार नहीं कि गुरुजी हमलोगों के बीच नही हैं।

श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा सहित अन्य अतिथियों ने भी महाजनी प्रथा के खिलाफ दिशोम गुरु शिबू सोरेन द्वारा चलाए गए आंदोलनों को याद किया। आयोजकों ने बताया कि कुछ दिनों के भीतर गुरुजी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी, जिसके बाद यह स्थल आधिकारिक रूप से पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जाएगा।

sawad sansar

श्रद्धांजलि सभा में उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, झामुमो नेता शाहनवाज अंसारी, राकेश सिंह रॉकी, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक, अभय सिंह सहित झामुमो के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.