Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेंगाबाद के तेलोनारी गांव में करंट लगने से युवक की मौत

पंखा लगाने के क्रम में लगा करंट, परिजन मर्माहत

0 32

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में शनिवार को करंट लगने से गांव के ही रहने वाले अताउल अंसारी के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय जमरूद्दीन अंसारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि जमरूद्दीन अपने घर में पंखे का बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। घटना के तुरंत बाद घर में मौजूद लोगों और आसपास के रिश्तेदारों ने उसे आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

sawad sansar

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग भी अस्पताल और मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि जमरूद्दीन परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी आय पर ही पूरे परिवार का पालन-पोषण होता था। अपने पीछे वह वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.